10वीं और 12वीं पास युवा के लिए खुशखबरी, एमटीस के पदों पर निकली भर्ती

ख़बर शेयर करें

Good News for 10th and 12th Pass Youth: Recruitment Announced for MTS Posts - Career News in Hindi

सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवा के लिए अच्छी खबर है। सीएसआईआर-एनआईआईएसटी, तिरुवनंतपुरम ने एमटीएस (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) के 2 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट niist.res.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती सीधी भर्ती के आधार पर की जा रही है। जानें आवेदन की सभी शर्तें
सीएसआईआर-एनआईआईएसटी में एमटीएस (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है। 12वीं पास उम्मीदवारों को भी वांछित योग्यता के रूप में प्राथमिकता दी जा सकती है। यह योग्यता 15 जून 2026 तक पूरी होनी चाहिए। इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, जैसे एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 13 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
सीएसआईआर-एनआईआईएसटी एमटीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अप्रतिदेय आवेदन शुल्क देना होगा। अनारक्षित (यूआर), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि महिलाओं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwD) और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
ऐसे होगा चयन
इस भर्ती में सबसे पहले उम्मीदवारों का ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें उनके व्यावहारिक ज्ञान की जांच की जाएगी। इसमें रिकॉर्ड रखना, सफाई व्यवस्था, अनुसंधान कार्य में सहायता, उद्यान की देखभाल, वाहन रिकॉर्ड संभालना और कैंटीन से जुड़े कार्य जैसे काम शामिल हो सकते हैं। ट्रेड टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा। अंतिम चयन और मेरिट सूची केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
इतना मिलेगा वेतन?
इस पद पर उम्मीदवारों को 18,000 से 56,900 तक का वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य भत्ते जोड़कर हर महीने लगभग 33,840 तक की सैलरी मिल सकती है।