Gold Silver Rate: 1.05 लाख के पार सोना, चांदी के भी बढ़े दाम, क्या होगा आगे?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Gold-Silver-RATE-Today-

Gold Silver Rate Today: एक बार फिर देश में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिल रही है। दोनों सोने-चांदी के दाम रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे है। गोल्ड ने तो अपने सारे पुराने रिकॉर्ड(Gold Rate Today) को पीछे छोड़ दिया है। सितंबर का महीना शुरू होते ही सोने और चांदी की कीमतें आलटाइम हाई पर पहुंच गई है।

ADVERTISEMENTS

Gold Rate Today: 1.05 लाख के पार सोना

खबरों की मानें तो सोमवार को सोना 2,404 रुपए बढ़ा। जिसके बाद इसकी कीमत 1,04,792 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले सोने की कीमत 1,02,388 रुपए थी। तो वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 5,678 रुपए से बढ़ी है। चांदी 1,23,250 रुपए प्रति किलो हो गई है। पहले इसका रेट 1,17,572 रुपए था।

Silver Rate Today: चांदी के भी बढ़े दाम

सोमवार को सोने-चांदी के दामों में तेजी आने की एक वजह अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आना भी है। इसके अलावा सितंबर में फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें और ट्रंप टैरिफ की अनिश्चितताएं भी इसका कारण हैं।

आगे क्या होगा हाल?

जानकारों की माने तो इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। यहीं कारण है कि इसकी डिमांड बढ़ रही है। अब डिमांड बढ़ेगी तो साधारण सी बात है इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी होगी। इस साल की बात करें तो सोने के दाम एक लाख 8 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकते है। तो वहीं चांदी एक लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

देश के शहरों में सोने के दाम

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोना- 1,06,030 रुपए
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने- 1,05,8800 रुपए
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत- 1,05,880 रुपए
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत- 1,05,880 रुपए
  • देहरादून: 24 कैरेट सोने का भाव- लगभग ₹103,816
ADVERTISEMENTS