Gold-Silver Prices: तीसरे दिन भी भारी गिरावट!, चांदी ₹1.79 लाख, सोने भी गिरकर हुआ इतना

ख़बर शेयर करें
Gold-silver Prices silver price today, gold price today

Gold-Silver Prices: लगातार तीन दिनों से चांदी और गोल्ड में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बजट के पेश होने के बाद आज यानी 2 फरवरी को भी मार्केट में गिरावट है। जहां वायदा बाजार में चांदी आज 9% यानी करीब 23 हजार रुपए (Silver Price fall) और गिर गई है। तो वहीं सोने में भी छह पर्सेट यानी करीब सात हजार की भारी गिरावट देखने को मिली है।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी में भारी गिरावट Gold-Silver Prices

आज यानी दो फरवरी की बात करें तो सर्राफा बाजार में भी आज चांदी 29,255 रुपए तो वहीं सोना 6,427 रुपए सस्ता हुआ है।एक किलो चांदी का भाव 2,36,496 रुपए किलो (Silver Price Today) पर आ गया है। तो वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,270 रुपए (Gold Price Today) हो गई है।

तीन दिन में सोना ₹30 हजार और चांदी ₹1.79 लाख सस्ती Silver Price Today

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) यानी वायादा बाजार पर सोने में बीते दो दिनों में करीब 30 हजार रुपए की गिरावट देखने को मिली है। 29 जनवरी को जहां सोने की कीमत 1.69 लाख रुपए पर पहुंच गई थी। तो वही आज सोना 1.40 लाख रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

चांदी की कीमत में भी बीते तीन दिनों में करीब 1.60-1.79 लाख रुपए की गिरावट देखी गई है। 29 जनवरी को ये अपने रिकॉर्ड हाई 4.01 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। आज चांदी 2.40 लाख रुपए पर ट्रेड कर रही है।

सोने-चांदी में गिरावट की वजह

सोने-चांदी में गिरावट की दो अहम वजह है:-

  • प्रॉफिट बुकिंग: हाल ही के दिनों में आपने देखा होगा कि सोने-चांदी की कीमत रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। जिसके बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुक किया।
  • डिमांड में कमी: इसके अलावा ऑल टाइम हाई के बाद फिजिकल डिमांड की कमी के कारण भी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। औद्योगिक उपयोग को लेकर भी चिंताएं बढ़ीं