Gold Silver Price Hike: मध्य पूर्व युद्ध का दिखा असर, सोने-चांदी में आई तूफानी तेजी; आपके शहर में क्या है ताजा रेट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

gold Silver Price Today: 12 मई को सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई है, जिसमें सोने में 337 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 3587 …और पढ़ें

-->
News Article Hero Image

gold Silver Price Today: इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, 12 मई को सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। सुबह 9.42 बजे सोने में 337 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। वहीं चांदी में 3587 रुपये प्रति किलो का उछाल देखा जा रहा है। आइए जानते हैं कि देशभर में आज सोना-चांदी कितना महंगा हुआ है?

Gold Price Today: कितनी आई सोने में तेजी?

सुबह 9.35 बजे सोने (Gold Rate Today) में 334 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। इस समय 10 ग्राम सोने का दाम 1,53,997 रुपये चल रहा है। सोने ने अब तक 1,53,851 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,54,243 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है। 

Silver Price Today: कितनी आई चांदी में तेजी?

सुबह 9.47 बजे 1 किलो चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 2,81,825 रुपये चल रही है। इसमें 3514 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,79,244 रुपये प्रति किलो का लो और 2,82,680 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।