CBSE 12th Result 2026 Live Updates: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट आज हो सकता है जारी, डिजिलॉकर ने दिया है बड़ा अपडेट

ख़बर शेयर करें

CBSE 12th Result 2026 Live Updates: सीबीएसई 12वीं के छात्रों का रिजल्ट का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. डिजिलॉकर पर CBSE Class 12th Result 2026 Coming Soon का अपडेट दिखाई देने लगा है. इससे संकेत मिल रहे हैं कि बोर्ड कभी भी नतीजों की घोषणा कर सकता है. ऐसे में छात्र अभी से अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत चेक कर सकें.

CBSE 12th Result 2026 Live Updates: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट आज हो सकता है जारी, डिजिलॉकर ने दिया है बड़ा अपडेट
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026

LIVE NEWS & UPDATES

  • CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जल्द जारी होने वाला हैसीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसको लेकर बड़ा संकेत डिजिलॉकर की तरफ से दिया गया है. डिजिलॉकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा है कि सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट जल्दी ही अपलोड होने वाला है
  • CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
    • सबसे पहले Central Board of Secondary Education की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
    • होमपेज पर दिए गए Results टैब को खोलें.
    • इसके बाद Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
    • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें.
    • सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
    • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
    • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.

CBSE 12th Result 2026 Live Updates: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है. रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है. डिजिलॉकर पर CBSE Class 12th Result 2026 Coming Soon का अपडेट दिखाई देने लगा है, जिससे माना जा रहा है कि बोर्ड कभी भी रिजल्ट घोषित कर सकता है. इस साल 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं अभी से अपने रोल नंबर और जरूरी जानकारी तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से अपना स्कोर चेक कर सकें. परिणाम जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.