Gold Price Today: शेयर बाजार के साथ सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आपके शहर में कितना है भाव

फरवरी 2025 के आखिरी हफ्ते में शेयर बाजार और सोने-चांदी(Gold Price Today) दोनों के दामों में गिरावट देखी गई। BSE सेंसेक्स 567.62 अंक से गिरकर 74,743.44 पर खुला। तो वहीं NSE निफ्टी 188.4 अंक गिरकर 22,607.50 पर पहुंच गया।
सोने-चांदी के दामों में गिरावट (Gold Price Today)
24 फरवरी 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,793.3 प्रति ग्राम रही। बीते रेट से ये ₹10 कम है। तो वहीं चांदी भी सस्ती हुई है। चांदी की कीमत ₹103,500 प्रति किलो दर्ज की गई। इसमें करीब ₹100 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।
आपके शहर में सोने का भाव (₹/10 ग्राम) (Gold Price)
- दिल्ली: ₹87,933
- जयपुर: ₹87,926
- लखनऊ: ₹87,949
- चंडीगढ़: ₹87,942
- अमृतसर: ₹87,960
चांदी की कीमत (₹/किलो) Silver Price Today
- दिल्ली: ₹1,03,500
- जयपुर: ₹1,03,900
- लखनऊ: ₹1,04,400
- पटना: ₹1,03,600
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
वैश्विक और स्थानीय कारकों पर सोने-चांदी के भाव निर्भर करते हैं। इनमें डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों में बदलाव, सरकारी नीतियां और वैश्विक बाजार की मांग अहम भूमिका निभाते हैं। इसी कारण इनके दाम हर दिन बदलते रहते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें