दरकता भाजपा जिला संगठन अब इन 2 पुराने सदस्यो ने दिए इस्तीफे

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी राज्य में विधानसभा चुनाव के आने से ठीक पहले ही भाजपा में लगते फूट पड़ने लगी है क्योंकि भाजपा के कई पदाधिकारी धीरे-धीरे भाजपा से अपना इस्तीफा देकर अलग होने लगे हैं और खासकर कि यह उस समय हो रहा है जिस समय चुनाव बिल्कुल सर पर खड़े हैं।

ADVERTISEMENTS

क्योंकि पहले उत्तरी मंडल की तरफ से भाजपा के खेमे में इस्तीफा को लेकर खबर सामने आ रही थी जिसके बाद उत्तरी मंडल अध्यक्ष की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस पर गंभीर आरोप लगाए गए लेकिन आज फिर दो जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा प्रेषित किया है।चुनाव से ठीक पहले भाजपा में एक के बाद एक पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा दिए जा रहे इस्तीफे के चलते पार्टी में खलबली मची हुई है आज जिला कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया है इसके साथ ही पिछले 27 सालों से भाजपा से जुड़े और विभिन्न दायित्व व क्षेत्र पंचायत और पूर्व में ग्राम प्रधान रहे महेश जोशी ने भी जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद से त्यागपत्र दिया है। दोनों जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने दमुवादूंगा क्षेत्र में मालिकाना अधिकार दिलाने के प्रति जवाबदेही को कारण बताया है

ADVERTISEMENTS