उद्यान निरीक्षक ने 12 हजार की घूस मांगी अब खायेगा जेल की हवा
हलद्वानी skt. com
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के एक ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी निरीक्षक 16 आम के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के एवज में 12 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से आम के पेड़ खरीदे थे, जिन्हें काटने के लिए विभागीय अनुमति आवश्यक थी। आरोप है कि किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र में तैनात ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे ने अनुमति देने के बदले 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।
पूर्व निर्धारित योजना के तहत 9 अप्रैल को विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके कार्यालय में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विजिलेंस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 1064 पर दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन