नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस बता रही प्रेम प्रसंग
Lakhimpur Khiri Crime: बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की जानकारी के बाद पीड़ित पक्ष किशोरी को लेकर थाना पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। …और पढ़ें
, लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के तराई बेल्ट के उचौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पीड़िता नाबालिग है। पुलिस ने पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ ने भी गांव पहुंचकर घटना के सम्बंध में जानकारी जुटाई है।
उचौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर चार युवकों पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता का कहना है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री रविवार सुबह घर से घास काटने के लिए गई थी। दोपहर तक उसके घर न लौटने पर तलाश शुरू की। देर शाम किशोरी गांव के बाहर एक सरसों के खेत मे डरी-सहमी अवस्था में मिली।
जब वह लोग उसे घर लेकर आये तो पीड़िता ने आपबीती बताई। उसने बताया कि घास काटने के दौरान ही अंकित, अजीत, अजय व लाला उसे जबरन खेत में खींच ले गए। इसके बाद उसे धमकाकर जबरन सभी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह लोग धमकी देते हुए भाग गए।
बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की जानकारी के बाद पीड़ित पक्ष किशोरी को लेकर थाना पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। एसओ गोपाल नारायण सिंह का कहना है कि वारदात का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया हुई जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपितों में से एक के साथ किशोरी के प्रेम सम्बंध है। ग्रामीणों ने दोनों को दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखा तो किशोरी डर के कारण घर न जाकर खेत में छुप गई थी। फिलहाल मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन