ISBT में किशोरी के साथ गैंगरेप मामला, पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत, कब्जे में ली DVR

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून आईएसबीटी में किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लगे हैं. बता दें शनिवार को पांचों आरोपियों की कस्टडी रिमांड पूरी हो गई. दो दिन की कस्टडी रिमांड में पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कपड़े और कंबल भी आशा रोड़ी के जंगल से बरामद कर लिए हैं. उधर दिल्ली-देहरादून रोड पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया है.

ADVERTISEMENTS


देहरादून पुलिस ने दिल्ली-देहरादून रोड पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है. जिसमें पुलिस के साथ कई अहम सबूत हाथ लगे हैं. दून पुलिस इसी महीने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी. वहीं एसएसपी अजय सिंह ने आईएसबीटी दुष्कर्म मामले में भ्रामक खबरें फैलाने वालों को भी चेताया है. एसएसपी देहरादून ने कहा कि घटना के संबंध में बिना किसी प्रमाण या सूचना के कोई खबर प्रकाशित या प्रसारित करता है तो उक्त के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

किशोरी के साथ बस में हुआ था गैंगरेप
बता दें 12 अगस्त की देर रात को आईएसबीटी में 16 साल की किशोरी बदहवास हालत में मिली थी. गार्ड की सूचना पर सीडब्ल्यूसी की टीम बच्ची को अपने साथ बाल कल्याण गृह लेकर गई थी. जहां पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके साथ बस में कई लोगों ने दुष्कर्म किया है. तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

ADVERTISEMENTS