#gaganyan गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, क्रू एस्केप बंगाल की खाड़ी में उतरा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक लॉन्च हो गई है। गगनयान की टेस्ट फ्लाइट में क्रू एस्केप मॉड्यूल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। मॉड्यूल बंगाल की खाड़ी में उतर गया है।

-->

इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मिशन केंद्र से कहा, हमें मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मिशन का उद्देश्य क्रू एस्केप सिस्टम का प्रदर्शन करना था। क्रू एस्केप सिस्टम शुरू करने से पहले वाहन ध्वनि की गति से थोड़ा ऊपर चला गया। उन्होंने कहा, “बचाव प्रणाली चालक दल के मॉड्यूल को वाहन से दूर ले गई और समुद्र में टच-डाउन सहित बाद के ऑपरेशन बहुत अच्छी तरह से पूरे किए गए हैं।”

10 बजे परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा
बता दें कि परिक्षण वाहन डी1 मिशन को सुबह 8 बजे पहले लॉन्च पैड से लॉन्च करने के लिए निर्धारित किया गया था, जिसे बाद में सुबह 8.4 बजे कर दिया गया। लेकिन लॉन्च से ठीक 5 सेकेंड पहले उल्टी गिनती बंद हो गई। इसरो ने कारण की पहचान की और सुबह 10 बजे परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

2035 तक होगा अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित
भारत 2024 में लॉन्च होने वाले गगनयान नामक मिशन में अपनी मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा। देश 2035 तक एक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करेगा और वीनस ऑर्बिटर के साथ-साथ मंगल लैंडर पर भी काम करेगा।