सिडबी राज्य में एमएसएमई कलस्टर विकसित कर 350 करोड़ की करेगा फंडिंग-सीएम धामी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक व अन्य अधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) से प्रदेश में औद्योगिक विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा करते हुए कहा कि राज्य का वातावरण उद्योगों के अनुकूल है। राज्य में बड़े उद्योगों के साथ एमएसएमई सेक्टर में अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना हो यह हमारा उद्देश्य है। इसके लिये उद्योगों के अनुकूल नीतियां भी तैयार की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिडबी द्वारा दिये गये प्रस्ताव के संबंध में राज्य सरकार के स्तर पर जो भी कार्यवाही की जानी होगी वह प्राथमिकता के आधार पर की जायेगी। सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सिव सुब्रमणियन रमण ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सिडबी राज्य में एमएसएमई कलस्टर विकसित कर 350 करोड़ की फंडिंग कर औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने में सहयोगी बनने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सिडबी क्लस्टर डेवलपमेंट फण्ड के तहत राज्य को यह फंडिंग की जानी है।सिडकुल के माध्यम से सितारगंज प्लास्टिक पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, क्लस्टर काशीपुर खादी माल उत्तराखण्ड तथा अरोमा पार्क उधमसिंह नगर का प्रस्ताव सिडकुल द्वारा तैयार किया गया है। जो राज्य के वित्त विभाग के स्तर से भारत सरकार से सिडबी फंड की स्वीकृति हेतु भेजा जाना है। इस अवसर पर अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सीजीएम डॉ. आरके सिंह, जी.एम श्री आशु तिवारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS