ताजा रूट अपडेट हुआ जारी,जिले के यह मार्ग खुले

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

भारी बारिश की वजह से जिले में आई आपदा के कारण जिस प्रकार से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी उसके बाद से फिर प्रशासन के द्वारा निरंतर पर्वतीय क्षेत्र पर जाने वाले बंद हुए मार्ग को खोला जा रहा है बता दें कि पर्वतीय क्षेत्र जाने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा रूट अपडेट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS

जनपद नैनीताल के खुले हुये मार्ग

हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले यात्री मुक्तेश्वर होते शहर फाटक लमगड़ा मार्ग से होते हुये अपने गंतव्य स्थान को जा सकते है।

गेठिया में फंसे हुए यात्री बाया भवाली होते हुए भीमताल से हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
नैनीताल से हल्द्वानी छोटे वाहनों के लिये खोला गया है।
रामनगर से धनगढ़ी वाला मार्ग खुला है।
रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले यात्री भतरोजखान चौरी घटटी-हरड़ा-चिमटाखाल-मोहान-रामनगर से होते अपने गंतव्य स्थान को जा सकते हैं।
भवाली से काकड़ी घाट तक ही मार्ग को खोला गया है तथा अल्मोड़ा मार्ग काकड़ी घाट से आगे मलवा आने से अभी भी बंद है।
हल्द्वानी से काठगोदाम होते हुए चोरगलिया, सितारगंज मार्गं यातायात सुचारू है।

नैनीताल रूसी बाईपास मार्ग बाया सुखाताल मार्ग यातायात सुचारू है।
भीमताल से पदमपुरी मार्ग छोटे वाहनों के लिये खोला गया है।
हल्द्वानी–बीरभट्टी–भवाली मार्ग भी छोटे वाहनों के लिये खोला गया है।

जनपद नैनीताल के क्षतिग्रस्त मार्ग
हल्द्वानी से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग गौला पुल की एप्रेचिंग साइड का बडा हिस्सा गौला में बहने से अवरूद्ध है।
खैरना से बेतालघाट मार्ग अवरूद्व है।
काकड़ी घाट से अल्मोड़ा मार्ग पूर्णरूप से अवरूद्व है।

ADVERTISEMENTS