उत्तराखंड में रास्ते बंद!, हेलीकॉप्‍टर बुक कर एक्‍जॉम देने पहुंचे चार छात्र, खर्च किया मोटा पैसा,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
students-book-helicopter-from haldwani to pithoragarh to appear for-b.ed-exam uttarakhand news

उत्तराखंड में बादल फटने और तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में रास्ते बंद है। पिथौरागढ़ में भी रास्ता बंद है। इसी बीच इसी से जुड़ी एक अजीबो-गरीब घटना सामने आ रही है। दरअसल पिथौरागढ़ में रास्‍ता बंद होने के चलते बीएड के चार छात्रों को परीक्षा देने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि उसके बाद चारों ने एक ऐसा फैसला लिया जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में रास्ते बंद!, हेलीकॉप्‍टर बुक कर एक्‍जॉम देने पहुंचे चार छात्र

दरअसल छात्रों ने रास्ता बद होने की वजह से हैलीकॉप्टर से जाने का फैसला किया। उन्होंने हैलीकॉप्टर किराए पर लिया। जिसके बाद हैलीकॉप्टर से सफर तय कर परीक्षा देने पहुंचे। बता दें कि इस हवाई यात्रा में प्रति छात्र पर 10,400 का खर्चा आया।

video link-https://youtube.com/shorts/rM1DFXDeMrg?si=nX7gLQ16dqXE2ecB

क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में राजस्‍थान के चार छात्र पढ़ते है। जिसका नाम उमरम जाट, मगराम जाट, प्रकाश गोदारा जाट और लकी चौधरी है। बीते सोमवार को वो मुनस्यारी पहुंचे थे। बुधवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में उनका एग्जाम था। कोई भी टैक्सी ड्राइवर उन्हें ले जाने को तैयार नहीं था। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्द्वानी-पिथौरागढ़ और टनकपुर-पिथौरागढ़ के रास्ते बंद थे।

‘महंगा था लेकिन परीक्षा दे पाए’- छात्र

सभी निराश थे कि वो अब परीक्षा नहीं दे पाएंगे और उनका पूरा साल बर्बाद हो जाएगा। हालांकि तभी उन्हें किसी ने एविएशन कंपनी के बारे में बताया। जो मुनस्यारी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा देती है। फिर क्या था सभी ने हैली सेवा बुक कर पेपर देने गए। बता दें कि सड़क मार्ग से हल्द्वानी से मुनस्यारी की दूरी लगभग 280 किलोमीटर है।

जिसमें करीब 10 घंटे का समय लगता हैं। लेकिन हेलीकॉप्टर से उन्होंने ये दूरी 25-30 मिनट में कर ली। वहीं लकी चौधरी ने कहा कि महंगा था लेकिन राहत की बात है कि हम परीक्षा दे पाए

ADVERTISEMENTS