प्रदेश में मिला कोरोना के नए वेरिएंट का पहला मरीज
ADVERTISEMENTS
राज्य में कोरोना के नए वैरियंट ने दस्तक दे दी है। राज्य में नए वैरियंट का पहला मरीज मिला है। उक्त मरीज 27 दिसंबर को यूएस से लौटा था। एयरपोर्ट पर उसका सैंपल लिया गया था। जिसके बाद उसके नए वैरियंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। छात्र को आइसोलेशन में रखा गया है। वह यूएस में पढ़ाई करता है।
मंगलवार को छात्र के माता-पिता के सैंपल लिए जाएंगे। हालांकि छात्र और उसके माता-पिता में किसी तरह के कोई लक्षण नहीं है। छात्र ने कोरोना टीके की दोनों डोज ली हैं। उसकी कोविड रिपोर्ट 30 दिसंबर को पॉजिटिव आई थी। सोमवार को जीनोम सिक्वेंसिंग में नए वैरियंट की पुष्टि हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


