पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज
ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के थराली की पूर्व विधायक और बीजेपी की नेता मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया है। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और देहरादून के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मुन्नी देवी शाह का आज कर्णप्रयाग में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उपचुनाव जीत कर बनी थीं विधायक
मुन्नी देवी शाह थराली से विधायक रह चुकी हैं। उनके पति मगन लाल शाह इसी सीट से विधायक थे। 2018 में उनके निधन के बाद मुन्नी देवी शाह उपचुनाव जीत कर आईं। इसके पहले वो चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी थीं। 1971 में जन्मी मुन्नी देवी शाह 2022 में भी टिकट मांग रहीं थीं लेकिन पार्टी ने उन्हे टिकट नहीं दिया था। वर्तमान में मुन्नी देवी के बेटे कर्णप्रयाग नगर पालिका के अध्यक्ष हैं
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


