दिल का दौरा पड़ने से नैनीताल के पूर्व एडीएम का निधन

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले के पूर्व अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है।वर्तमान समय में टोलिया बाजपुर चीनी मिल के जीएम थे, उनका निधन हल्द्वानी में उनके आवास पर हुआ है। उनके निधन के बाद प्रशासनिक अमले में शोक की लहर है।कैलाश टोलियां कोविड-19 के दौरान नैनीताल जिले के एडीएम थे जहां उन्होंने कोविड के दौरान बेहतर काम किया था।

ADVERTISEMENTS

मूल रूप से पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के टोली गांव निवासी टोलिया अपने पीछे बाल विकास विभाग में सेवारत पत्नी व दो बेटों को छोड़ गए उनके निधन से प्रशासनिक महक में में शोक की लहर है 2005 के पीसीएस अफसर टोलिया साफ छवि और ईमानदार अधिकारी माने जाते थे बताया जा रहा कि पूर्व में भी उनका दिल का दौरा पड़ने के चलते उनका इलाज वेदांता अस्पताल गुरुग्राम में चल रहा था लेकिन गुरुवार को एक बार फिर से अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है।

ADVERTISEMENTS