HMT फैक्ट्री के पास बाघ की मूवमेंट से लोगों में दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

,

नैनीताल वन प्रभाग की मनोरा रेंज में HMT फैक्ट्री के आसपास के जंगलों में बाघ देखें जाने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। बाघ का चहलकदमी करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS


HMT फैक्ट्री के पास जंगलों में घूमने के दौरान लोगों ने ये वीडियो अपने फोन से बनाया है। बता दें HMT फैक्ट्री के आस पास घने जंगल हैं। जहां बाघ को चहलकदमी करते पहले भी देखा जा चुका है। वायरल वीडियो चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पैदल आवाजाही के दौरान खतरा बना हुआ है। बाघ इससे पहले कई मवेशियों और लोगों को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने बाघ के चहलकदमी करने की सूचना वन विभाग को दे दी है। जिसके बाद वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है

ADVERTISEMENTS