मुनस्यारी में इको टूरिज्म के नाम पर करोड़ों का घोटाला, वन विभाग ने की CBI और ED से जांच की मांग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
मुनस्यारी में इको टूरिज्म ghotala uttarakhand news

उत्तराखंड में एक ओर घोटाला सामने आया है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में इको टूरिज्म के नाम पर करोड़ों की लूट हुई है। आरोप है कि इको हट निर्माण के नाम पर 1.63 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय घपला किया गया है।

ADVERTISEMENTS

मुनस्यारी में इको टूरिज्म के नाम पर करोड़ों का घोटाला

मिली जानकारी के मुताबिक मुनस्यारी में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनाए जा रहे इन इको हट्स के निर्माण (eco hurt scam munsiyari) में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि परियोजना के लिए जारी फंड का दुरुपयोग हुआ और कार्यों में गुणवत्ता मानकों की खुली अनदेखी की गई।

वन विभाग ने CBI और ED से की जांच की मांग

वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई और ईडी से जांच की मांग की है। घोटाले में IFA अधिकारी डॉ. विनय भार्गव पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। आरोप है कि उनकी निगरानी में इको हट निर्माण के लिए आवंटित राशि का सही इस्तेमाल नहीं हुआ और टूरिज्म प्रमोशन के नाम पर वित्तीय हेरफेर किया गया

ADVERTISEMENTS