गजब का फर्जीवाड़ा!, पैसों के लिए सालों तक पिता को रखा जिंदा, किराये के बाप से हड़पी Pension

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

lucknow-man-claimed-dead-fathers-pension-for-years

लखनऊ(Lucknow) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी कहेंगे धोखाधड़ी की भी कोई हद होती है। तेलीबाग इलाके के रहने वाले आलोक तिवारी ने अपने दिवंगत पिता को कागजों में ज़िंदा दिखाकर सालों तक सरकारी पेंशन(Pension) हड़प ली। हैरानी की बात ये है कि इस फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए उसने एक और शख्स को किराए पर रखा था। जिसे वो अधिकारियों के सामने अपने पिता के रूप में पेश करता था। अब जब मामला खुला है तो पेंशन विभाग ने आलोक के खिलाफ रिकवरी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Pension के लिए सालों तक पिता को रखा जिंदा

जानकारी के मुताबिक आलोक के पिता प्रेम शंकर तिवारी माध्यमिक शिक्षा विभाग में टीचर थे। रिटायरमेंट के बाद पेंशन ले रहे थे। कुछ साल पहले उनकी मौत हो गई थी। लेकिन आलोक ने विभाग को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी। उल्टा उसने एक नकली पिता तैयार कर लिया। वो हर महीने पेंशन अपने खाते में डलवाता रहा और विभाग को धोखे में रखता रहा।

पूरा फर्जीवाड़ा आया सामने

फरवरी 2025 में जब दस्तावेजों की दोबारा जांच हुई तो अधिकारियों को शक हुआ। फाइल में मौजूद तस्वीर असली प्रेम शंकर से मेल नहीं खा रही थी। इसके बाद जब गहराई से जांच हुई तो पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। पता चला कि असली प्रेम शंकर की तो मौत काफी समय पहले हो चुकी है और उनका बेटा ही ये सारा खेल रच रहा था।

FIR नहीं हुई दर्ज

हालांकि अभी तक आलोक तिवारी के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। विभाग का कहना है कि अगर उसने पेंशन की रकम वापस नहीं की, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तो ‘जिंदा बाप’ की यह कहानी पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है

ADVERTISEMENTS