रामनगर- कॉर्बेट नेशनल पार्क में सैलानियों की बाढ़, ढिकाला जोन जनवरी 2026 तक फुल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

jim corbett national park

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में इस बार स्वदेशी ही नहीं, विदेशी सैलानियों का भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिकॉर्ड संख्या में बुकिंग के चलते पार्क प्रशासन को अब तक 12 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

ADVERTISEMENTS

ढिकाला जोन विदेशी पर्यटकों से जनवरी 2026 तक पैक

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में इस बार स्वदेशी ही नहीं, विदेशी सैलानियों का भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बिजरानी, ढेला, झिरना समेत सभी जोनों में पर्यटकों की बाढ़ आने लगी है, जबकि सबसे लोकप्रिय ढिकाला जोन विदेशी पर्यटकों से जनवरी 2026 तक पूरी तरह पैक हो चुका है।

2 लाख 15 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि कॉर्बेट में अब तक 2 लाख 15 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं, जिनमें 3500 से ज्यादा विदेशी शामिल हैं। पार्क की खूबसूरती, शांत जंगल और बाघों का संरक्षण इन सबके कारण दुनिया भर के सैलानी लगातार कॉर्बेट की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ेगा, पर्यटकों की संख्या और नया रिकॉर्ड बना सकती है।

ADVERTISEMENTS