यूकेडी के जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी

-->

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने झंडारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। मुखानी स्थित यूकेडी के जिला कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए इसके बाद कार्यालय में ध्वजारोहण कर देशभक्ति के नारे लगाए गए।

जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट के अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में दल के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ नेता खड़क सिंह बगड़वाल ने ध्वजारोहण किया राष्ट्रीय गान के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया गया इससे पूर्व अपने अध्यक्ष से भाषणों मे जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने अमर शहीद क्रांतिकारियों के आदर्शों पर चलने की बात कही। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले क्रांतिकारियों के आदर्शों पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज हम आजादी के साथ जी रहे हैं इसके लिए हमारी क्रांतिकारी और अपने बलिदान देने वाले आजादी के शहीदो की शहादत का यह फल है ।

इस मौके पर मुख्य रूप से दीवान सिंह खनी ,सुशील उनियाल, काजल रावत, मोहनी रावत, रवि बाल्मीकि, नारायण दत्त तिवारी, मनवर सिंह रावत, सतीश कांडपाल, रमेश पंत, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।