बारिश का कहर, बाढ़ से बाजपुर में पांच हजार लोग प्रभावित

ख़बर शेयर करें

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश मैदानी इलाकों के लिए आफत बन रही है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण बाजपुर में लेवड़ा नदी उफान पर है। जिस कारण लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ के कारण पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई है।

Ad
Ad

बाजपुर में बाढ़ से लोग परेशान
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है। बाजपुर में गत सुबह करीब साढ़े तीन बजे लेवड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ आ गई।

बाढ़ का पानी मुख्य बाजार, राजीव नगर, टीचर कॉलोनी, बांके नगर, खमरिया, चकरपुर, इंदिरा कॉलोनी, मजरा प्रभु, मुडिया पिस्तौर देहात, आलापुर आदि क्षेत्रों में घुस गया। जिस से ये इलाके जलमग्न हो गए।

बाढ़ से बाजपुर में पांच हजार लोग प्रभावित
भारी बारिश के कारण और बाढ़ के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी घरों में घुसने से कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला। लोगों को छतों में बैठकर रात गुजारनी पड़ी। बाढ़ के कारण इलाके की पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में आई बाढ़ से कोई जन हानि नहीं हुई है।

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
बाढ़ के कारण जहां एक ओर लोग परेशान हैं तो वहीं जलभराव के कारण हल्द्वानी स्टेट हाईवे जलमग्न रहा। बाजपुर में लेवड़ा नदी से हुए जलभराव को लेकर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जिलाधिकारी को आवशअयक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

आपदा प्रभावितों को दिया जाएगा मुआवजा
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने डीएम से कहा है कि हर बरसात में आने वाली जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्य योजना जल्द से जल्द तैयार की जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश और आपदा के कारण प्रभावितों के नुकसान का तत्काल आंकलन किया जाए। जिसके बाद उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा।