पहले तो जापान में चोरी करते पकड़ी गई भारतीय महिला, फिर करने लगी ऐसी हरकत, आप भी शर्मा जाएंगे

ख़बर शेयर करें

indian tourist woman caught shoplifting in japan

आप जहां भी घूमने जाए फिर चाहे वो देश में ही कोई दूसरे राज्य की सैर हो या फिर विदेश यात्रा, उस जगह या उस देश और उसके लोगों के सामने हमारी पहचान भी बनाती है। ऐसे में आपको इसका ध्यान रखना होता है कि आप वहां पर ऐसा कुछ ना करें खासकर विदेशों में जिससे आपके साथ-साथ पूरे देश की छवि बदनाम हो। ऐसा ही एक वाक्य सामने आ रहा है। यहां पर

हाल ही में जापान में एक भारतीय महिला पर चोरी का आरोप लगा। महिला ने वहां से एक सॉवेनियर दुकान से सामान चुराने की कोशिश की। पकड़े जाने के बाद उसने पैसे देकर मामला निपटाने की कोशिश भी की।

जापान में चोरी करते पकड़ी गई भारतीय महिला

दरअसल ये पूरा मामला एक टूर ग्रुप के दौरान का बताया जा रहा है। ग्रुप के बाकी लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी कि उनके साथ ट्रेवल कर रही महिला चोरी कर रही है। लेकिन जापान की एक सॉवेनियर शॉप में वो पकड़ी गई।

जैसे ही दुकानदार ने महिला को रोका उसने इस मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे देने की कोशिश करने लगी। हालांकि दुकान के मालिक ने इससे साफ इनकार तो किया ही साथ ही इस हरकत पर नाराजगी भी जताई।

मामले को रफा दफा करने की करने लगी कोशिश

रिपोर्ट के मुताबिक दुकानदार ने कहा कि जापान एक “हाई-ट्रस्ट सोसाइटी” है। चोरी जैसी घटनाएं यहां काफी कम है। सबसे ज्यादा उसे दुख इस बात का हुआ कि महिला ने मलती ना मानने की बजाय पैसे देकर इसे रफा दफा करने की कोशिश की। दुकानदार ने इसके बाद पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।

पुलिस तक को रिश्वत देने लगी महिला

पुलिस स्टेशन में भी महिला ने वही गलती दोहराई। महिला ने कथित तौर पर पुलिस तक को पैसे देने की कोशिश की। लेकिन जापान एक ऐसा देश है जहां इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं होती। पुलिस ने गंभीरता से महिला को बात समझाई और चेतावनी देकर छोड़ दिया।