पहले दी गोलियां, फिर लगाया करंट, बेरहमी से अपने ही पति को मारा, ये थी वजह

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
delhi-wife-killed-husband-from-electrocution

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक पति की पत्नी द्वारा तड़पा-तड़पाकर मारने का मामला सामने आ रहा है। यहां पर करण देव की करंट लगने से मौत हो गई थी। लेकिन अब इस केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की माने ततो करण देव की पत्नी ने ही उसकी हत्या की। पूरी प्लानिंग के तहत ये किया गया। पति को मारने के लिए पहले पत्नी ने नींद की गोलियां दी और उसके बाद करंट देकर तड़पा-तड़पाकर मार दिया। चलिए जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?

ADVERTISEMENTS

पहले दी गोलियां, फिर लगाया करंट

दरअसल अपने पति को मौत के घाट उतारने में महिला का बॉयफ्रेंड भी शामिल था। पुलिस ने जब महिला का मोबाइल चेक किया तो ये मामला सामने आया।

दरअसल 13 जुलाई को करण देव को करंट लगा। जिसके बाद परिवार द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें पहले ही मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में सभी इसे हादसा मान रहे थे और पोस्टमार्टम से भी इनकार कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने परिवार वालों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्यों की पति की हत्या?

पूरे मामले में नया मोड तब आया जब 16 जुलाई को करण का भाई कुणाल पुलिस के पास पहुंचा। उसने अपने भाई की हत्या का शक जताया। पुलिस ने बातों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। जांच में पत्नी पर बार-बार शक जा रहा था। ऐसे में मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि महिला उसके दोस्त के साथ प्रेम संबंध चल रहा था।

बेरहमी से अपने ही पति को मारा

जिसके बाद महिला ने बताया कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। जांच में अब तक पता चला है कि संभवत पत्नी ने पहले पति को नींद की गोलियां दी। जिससे वो गहरी नींद में सो गया। फिर महिला ने करंट के झटके देने शुरू किए। इसी के चलते शख्स की मौत हो गई। पुलिस इस पूरे मामले में सबूत इकट्ठा करने में लगी है।

ADVERTISEMENTS