पहले दुष्कर्म, फिर केस वापस न लेने पर जहर देकर हत्या , मानवता को झकझोर देने वाला सनसनीखेज कांड

ख़बर शेयर करें

आज के समय में दुष्कर्म को लेकर मामले दिन पर दिन भारत में बढ़ते जा रहे हैं जिसको लेकर न जाने कितने ऐसे मामले सामने आए जिसमें कई बार पीड़िता ने आत्महत्या कर ली है या फिर परिस्थितियों के सामने मजबूर होकर मुकदमा दर्ज नहीं करवाया या फिर बदनामी के डर से पीड़िताओं के द्वारा किसी भी प्रकार से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया जिसकी वजह से आरोपी निडर हो जा रहे हैं और आए दिन इस प्रकार से रेप के मामले सामने आ रहे है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवती की जहर देकर हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के युवक ने पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया, फिर उस पर मामला वापस लेने का दबाव बनाया और जब उसने इंकार किया तो मिलने के बहाने बुलाकर उसे धोखे से जहरीला पदार्थ पिला दिया।

करधनी थाना पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल पहुंचने से पहले भाई को किया फोन

पुलिस के अनुसार, युवती 13 अक्टूबर को नौकरी की तलाश में जयपुर आई थी। अगले दिन दोपहर उसने अपने भाई को फोन कर तुरंत एसएमएस अस्पताल पहुंचने को कहा। जब भाई अस्पताल पहुंचा तो युवती गंभीर हालत में भर्ती मिली। उसके पास गांव का ही एक युवक मौजूद था, जिस पर जहर पिलाने का आरोप है।

आरोपी ने उस समय दावा किया कि वह युवती से मिलने आया था और तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले आया।

इलाज के दौरान मौत, आरोप गंभीर

https://50cbf9bd485f587cdb397dddfc351fe4.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-45/html/container.html

परिजनों का कहना है कि शाम को युवती ने अपने भाई को बताया कि आरोपी ने उसे धोखे से जहर पिला दिया है। हालत बिगड़ने पर 15 अक्टूबर की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पहले दर्ज था रेप का केस

मृतका के भाई ने बताया कि आरोपी युवक पहले से ही उसकी बहन को परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था। इसी से तंग आकर युवती ने झुंझुनूं में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।

https://s.adx.opera.com/pagead?pk=s4592841290048&w=370&h=0&fpil=0&aid=0546f5f5-21a7-4e1a-afb2-0b02187cc77c&cc=in&conn=unknown&dm=2312DRA50I&dt=PHONE&dv=Xiaomi&lc=en&oid=f2e67ef96d66c5661207cf53570e501d488e6e6300879b0c2742980cdfdd020e&opr=405870&ost=ANDROID&osv=15&pkg=com.opera.mini.native&pkgv=97.1.2254.80849&tk=8233c2dd42393278d1786ef22c6d66fb&ts=1767084569&uc=true&uid=f2e67ef96d66c5661207cf53570e501d488e6e6300879b0c2742980cdfdd020e&bl=en-GB&cst=UTF-8&debug=false&rf=&sch=3258&scl=0&sct=0&scw=407&title=4KSq4KS54KSy4KWHIOCkpuClgeCkt%2BCljeCkleCksOCljeCkriwg4KSr4KS%2F4KSwIOCkleClh%2BCkuCDgpLXgpL7gpKrgpLgg4KSoIOCksuClh%2BCkqOClhyDgpKrgpLAg4KSc4KS54KSwIOCkpuClh%2BCkleCksCDgpLngpKTgpY3gpK%2FgpL4g4KSc4KSv4KSq4KWB4KSwIOCkruClh%2BCkgiDgpK7gpL7gpKjgpLXgpKTgpL4g4KSV4KWLIOCkneCkleCkneCli%2BCksCDgpKbgpYfgpKjgpYcg4KS14KS%2B4KSy4KS%2BIOCkuOCkqOCkuOCkqOClgOCkluClh%2BCknCDgpJXgpL7gpILgpKEgLSBPcGVyYSBOZXdzIE9mZmljaWFs&tz=GMT%2B0530&url=https%3A%2F%2Fstories.apexnews-sea.com%2Fnews%2Fdetail%2F9eebba7a79f7a0cfec66405616695f2f%3Ffeatures%3D36028814200947209%26country%3Din%26uid%3D0f2cc977f814bf4ab1f8677faddb8b2511098822%26like_count%3D0%26client%3Dmini%26language%3Dhi&vph=765&vpw=406&vr=stories.apexnews-sea.com&ct=BIG_CARD&ct=DISPLAY_HTML_180x150&ct=DISPLAY_HTML_250x250&ct=DISPLAY_HTML_300x100&ct=DISPLAY_HTML_300x250&ct=DISPLAY_HTML_300x50&ct=DISPLAY_HTML_300x600&ct=DISPLAY_HTML_320x100&ct=DISPLAY_HTML_320x140&ct=DISPLAY_HTML_320x480&ct=DISPLAY_HTML_320x50&ct=DISPLAY_HTML_336x280&ct=DISPLAY_HTML_360x375&ct=DISPLAY_HTML_468x60&ct=DISPLAY_HTML_728x90&ct=DISPLAY_HTML_970x90&ct=DISPLAY_HTML_970x250&ct=REC&ct=NATIVE_BANNER_2x1&ct=NATIVE_BANNER_3x1&ct=NATIVE_BANNER_4x1&ct=NATIVE_BANNER_5x1&ct=NATIVE_BANNER_6x1&ct=NATIVE_BANNER_6x5&ct=NATIVE_SMALL_BANNER&ct=JS_TAG&ct=JS_TAG_LIST&ct=SMALL_CARD&ct=VIDEO_16x9&ct=VIDEO_9x16&ct=VAST_3_URL&ct=VAST_3_XML&ua=Mozilla%2F5.0%20(Linux%3B%20U%3B%20Android%2015%3B%202312DRA50I%20Build%2FAQ3A.240912.001%3B%20wv)%20AppleWebKit%2F537.36%20(KHTML%2C%20like%20Gecko)%20Version%2F4.0%20Chrome%2F143.0.7499.34%20Mobile%20Safari%2F537.36%20OPR%2F97.1.2254.80849&pubcid=44dd0fe9-e0ca-4cb3-9a29-54b787d21f32

परिजनों का आरोप है कि जब युवती ने केस वापस लेने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने बदला लेने की नीयत से उसे जहर दे दिया।

पुलिस जांच में जुटी

https://50cbf9bd485f587cdb397dddfc351fe4.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-45/html/container.html

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर पीड़िता न्याय की लड़ाई लड़ रही थी, तो दूसरी ओर आरोपी ने उसकी जान ही ले ली।