हल्द्वानी में शुरू हुआ पहला प्रीपेड टैक्सी बूथ, DIG ने किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन में पुलिस ने यात्रा सीजन को देखते हुए प्रीपेड टैक्सी बूथ की शुरुआत करने की सराहनीय पहल की है। डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कुमाऊं के पहले प्रीपेड टैक्सी बूथ का शुभारंभ किया। काठगोदाम कुमाऊं का सबसे अंतिम रेलवे स्टेशन है।

ADVERTISEMENTS


यहां से यात्री टैक्सी के माध्यम से पहाड़ों के विभिन्न पर्यटक स्थलों के दर्शन में जाते हैं। लिहाजा पर्यटकों को सही जानकारी मिले और किराए को लेकर मूल्य निर्धारण सहित उनकी सुरक्षा और जानकारी के लिए पुलिस ने प्रीपेड टैक्सी बूथ की शुरुआत की है। डीआईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा सीजन में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।


इसको देखते हुए ही प्रीपेड टैक्सी बूथ की शुरुआत की गई है, जहां से यात्रियों के लिए टैक्सियों के रेट निर्धारण से लेकर उनको पर्यटक स्थलों की जानकारी सहित हर तरह की मदद के लिए यहां पर व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने कहा कि मनमाना किराया वसूलने वाले टैक्सी चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा कराना ही हमारा सबसे पहला उद्देश्य है।

ADVERTISEMENTS