नैनीताल के मल्लीताल के ओल्ड लंदन हाउस में फिर लगी आग, मची अफरा-तफरी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ओल्ड लंदन हाउस में आग लगने की वजह

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में सोमवार देर रात फिर एक बार आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना रात करीब ढाई बजे की है, जब अचानक भवन में आग की लपटें उठने लगीं। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस बार किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS

मल्लीताल के ओल्ड लंदन हाउस में फिर लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, आग मल्लीताल स्थित ओल्ड लंदन हाउस के दूसरे हिस्से में बने कन्नौजिया फर्नीचर हाउस के प्रथम तल पर लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और फायर टेंडर की मदद से करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

27 अगस्त को भी हुआ था भीषण अग्निकांड

गौरतलब है कि इसी भवन में बीते 27 अगस्त को भी भीषण अग्निकांड हुआ था, जिसमें 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। उस हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, और अब फिर उसी जगह आग लगने से लोग दहशत में हैं

ADVERTISEMENTS