हलद्वानी-गौला नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


प्रशासन ने निर्माण एजेंसियों को किया सतर्क, मशीनरी और कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के निर्देश
हल्द्वानी। क्षेत्र में खराब मौसम के चलते गौला नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका जताई गई है। संभावित खतरे को देखते हुए गौला बैराज के गेट खोलने की बात की जा रही है। इस संबंध में प्रशासन ने डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में कार्य कर रही सभी निर्माण एजेंसियों को अलर्ट जारी कर दिया है। निर्माण कार्यों में लगी एजेंसियों से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए अपनी मशीनरी, निर्माण सामग्री और कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS