पिता को भारी पड़ा बेटे को कार चलाना सिखाना, पलटी कार,दोनों गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें

इंसान के साथ कब कहां पर दुर्घटना हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता और कई दुर्घटनाएं इतनी खतरनाक होती है कि इंसान उसको भूल नहीं पाता ऐसी खबर राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है यहां से मुनस्यारी में आज एक बेटे को पिता को कार चलाना सिखाना महंगा पड़ गया। मुनस्यारी के जीआईसी मैदान हैलीपैड के पास बेटा अपने पिता को कार चलाना सिखा रहा था लेकिन वो कार से नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार करीब 15 मीटर नीचे जा गिरी।कार दीवार से टकराकर पलट गयी। इस हादसे में पिता औऱ बेचे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।

Ad
Ad

दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।बता दें कि लकी (18) अपने पिता मंगल सिंह (63) को कार सिखाने के लिए मुनस्यारी हैलीपैड ग्राउंड पर गया था। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर हैलीपैड से नीचे जा गिरी। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। ये देख स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे औऱ घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा।दोनों घायल बेटे औऱ पिता को प्राथमिक उपचार के बाद मुनस्यारी के अस्पताल से जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा गया। जानकारी मिली है कि दोनों पिता और बेचे खतरे से बाहर हैं।