बर्फबारी के बीच फंसी पोलिंग पार्टी, SDRF ने देर रात किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



चमोली: इन दिनों पोलिंग पार्टियों घर-घर जाकर बुजुर्ग और दिव्यागों से वोट करा रही है। इसके लिए टीमें गांव-गांव जा रही हैं। जनपद चमोली के बछुआ खाल से वापिस आते समय एक पोलिंग पार्टी भारी बर्फबारी के कारण रास्ते में ही फंस गयी।

ADVERTISEMENTS


इस घटना की जानकारी जैसे ही एसडीआरएफ टीम को मिली, एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। भारी बर्फबारी व रात्रि के घनघोर अंधेरे जैसी विषम परिस्थितियों में 7-8 किमी पैदल चलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।


एसडीआरएफ के जवानों को देखकर वहां फंसे पोलिंग पार्टी के सदस्यों ने राहत की सांस ली। टीम ने पोलिंग पार्टी के 6 सरदस्यों को सुरक्षित कर्णप्रयाग पहुंचाया। पुलिस टीमें लगातार लोगों को बर्फीली जगहों की ओर से जाने लोगों को रोक रही है।

ADVERTISEMENTS