हल्द्वानी में आज से मिलेगा एथेनॉल मुक्त ‘स्पीड 100 पेट्रोल’, कीमत ₹169 प्रति लीटर

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

, हल्द्वानी। शहर में आज से एथेनाल मुक्त यानी शुद्ध पेट्रोल मिलेगा। नैनीताल रोड स्थित गुरु नानक सर्विस स्टेशन में शनिवार से 169 रुपये प्रतिलीटर के मूल्य पर ग्राहक पेट्रोल खरीद सकेंगे। इसे 100 आक्टेन पेट्रोल या स्पीड 100 पेट्रोल भी कहा जाता है।

इस पेट्रोल में एथेनाल नहीं मिलाया जाता है। खासतौर पर हाई-परफार्मेंस वाहनों, विंटेज गाड़ियों, स्पोर्ट्स बाइक के लिए इसे उपयोगी माना जाता है। इस पेट्रोल में इंजन की क्षमता भी बढ़ती है।

भारत पेट्रोलियम की ओर से हल्द्वानी के बाद काठगोदाम में आरए नरीमन पेट्रोल पंप और रामनगर में कार्बेट पार्क फिलिंग स्टेशन पर भी एथेनाल मुक्त पेट्रोल उपलब्ध कराने की योजना है।

पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि यह पहला पेट्रोल पंप है जहां पर स्पीड 100 पेट्रोल मिलेगा। शहर में लंबे समय से इसकी डिमांड आ रही थी।

ADVERTISEMENTS