चुनावी हिंसा: लालकुआं विधानसभा के इस प्रत्याशी के समर्थक पर कांग्रेसी समर्थकों द्वारा किया गया जानलेवा हमला, वायरल हो रहा वीडियो देखिए

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे क्षेत्र में चुनावी हिंसा की वारदातें बढ़ती जा रही हैं, इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें एक लड़के को बहुत ज्यादा पीटा गया है और वह बता रहा है कि कांग्रेस के समर्थकों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और जानलेवा हमला किया गया है।

-->

वीडियो में युवक द्वारा बताया जा रहा है कि वह लालकुआं सीट से महिला विधायक प्रत्याशी श्रीमती संध्या डालाकोटी का समर्थक है, और एक अखबार विक्रेता है। युवक अपना नाम दीपू पांडे बता रहा है और दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिंदुस्तान का डिस्ट्रीब्यूटर बताता है साथ में दैनिक जागरण का रिपोर्टर भी बता रहा है, उसका आरोप है कि कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि महिला को क्षेत्र में जीत का सम्मान प्राप्त हो, और विडियो में वह कहता है कि वह अकेला थाने के सामने खड़ा है उनकी सुनने वाला कोई नही है, खून से लथपथ युवक वीडियो में किसी का नाम नहीं लेता है बल्कि कहता है कि खून का बदला खून होना चाहिए। जिस तरह उसको पीटा गया है उसी तरह कांग्रेस के समर्थकों को भी पीटा जाएगा।

चुनावी हिंसा क्षेत्र में आतंक का माहौल है और पुलिस प्रशासन चुप है।