बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर ली जान, बेटी गम्भीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नानकमत्ता।यहां कुत्तों ने बुजुर्ग महिला को मार डाला। यह मामला नानकमत्ता के आमखेड़ा गांव का है यहां आवारा कुत्तों ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर मार डाला। इस हमले में वृद्धा की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। ग्रामसभा बलखेड़ा के पूर्व प्रधान मेहताब सिंह के मुताबिक, उनकी भाभी सुनीता कौर निवासी आमखेड़ा के घर उनकी मां तारो कौर पत्नी भजन सिंह निवासी गांव धूमखेड़ा आई हुई थीं।

ADVERTISEMENTS


गत दिवस तड़के करीब तीन बजे आवारा कुत्ते घर के आंगन में जंजीर से बंधे पालतू कुत्ते पर झपट पड़े। पालतू कुत्ते का शोर सुनकर तारो कौर (70) उसे बचाने के लिए आंगन में आईं। आवारा कुत्तों ने तारो कौर के आते ही उन पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में वृद्धा जमीन पर गिर गई। जमीन पर गिरीं तारो कौर को आवारा कुत्तों के झुंड ने बुरी तरह से नोंच डाला।


इससे तारो कौर के सिर में चोट आ गई। मां की चीख सुनकर बेटी सुनीता कौर बाहर आई। उन्होंने मां को बचाने का प्रयास किया तो आवारा कुत्तों ने सुनीता पर भी हमला कर दिया। कुत्तों ने सुनीता को भी कई जगह नोंच डाला। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी आ गए। उन्होंने आवारा कुत्तों के झुंड को वहां से किसी तरह भगाया। दोनों घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वृद्धा तारो कौर को मृत घोषित कर दिया। सुनीता को गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए बरेली ले गए।

ADVERTISEMENTS