उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से डोली धरती

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटकों से डोली धरती , शनिवार की देर रात उत्तरकाशी जिले में भूकंप के लगातार तीन झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकले हालांकि किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
भूकंप के झटके को महसूस होने के बाद से उत्तरकाशी में लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोग के अनुसार रात 12:39 बजे से 1:15 बजे के बीच ये झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकल आए।

ADVERTISEMENTS

जनपद उत्तरकाशी में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जनपद उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।


रिपोर्ट के मुताबिक पहला झटका रात 12:40, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया।

जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों से कहीं से कोई जनहानि की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके हल्के होने के कारण स्थानीय स्तर पर रिकॉर्ड नही किये जा सके है। केंद्र की जानकारी हेतु IMD से संपर्क किया गया है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जनपद के तहसील भटवाड़ी क्षेत्र के अंतर्गत सिरोर के जंगल में बताया गया है लेकिन कहीं से भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS