उत्तराखंड के इस जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके,घरों से बाहर आए लोग

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिथौरागढ़ के नेपाल से सटे बार्डर पर ये झटके महसूस किये गये हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यहां से अभी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। कुछ दिनों पहले भी पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किेये गये थे। पिथौरागढ़ से पहले ही रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। आपको बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड जोन नंबर 4 और 5 में आता है। वैज्ञानिक कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि उत्तराखंड में 8 रिक्टर स्केल का भूकंप आ सकता है जो कि बेहद विनाशकारी साबित हो सकता है। पिछले 2 हफ्ते के भीतर यह चौथी बार है जब उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

-->