मंदिर में लड़कियां छेड़ने जाते हैं कांग्रेसी, बीजेपी के प्रभारी दुष्यंत गौतम का विवादित बयान

ख़बर शेयर करें



बीजेपी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम एक विवादित बयान देकर फंस गए हैं। कांग्रेस ने उनके इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।

Ad
Ad


आपको बता दें कि उत्तराखंड बीजेपी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम इन दिनों राज्य में हैं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहें हैं। इसी दौरान उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत की है। दुष्यंत गौतम कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चयन के बारे में टिप्पणी दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये विवादित बयान दिया है। दुष्यंत गौतम ने कहा है कि कांग्रेस के नेता मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं।


दुष्यंत गौतम के इस बयान के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस की महिला नेता और प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने इस बयान को दुर्भाग्य पूर्ण बताया है। गरिमा माहरा ने कहा है कि देश में होने वाले कूकृत्यों के पीछ संघ और भाजपा के लोगों के नाम सामने आते हैं। गरिमा ने इसे उत्तराखंड की मातृ शक्ति का अपमान बताया है।
कांग्रेस ने दुष्यंत गौतम के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। हर जिले में कांग्रेस दुष्यंत गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी। इसके साथ ही वो हर जिले में दुष्यंत गौतम का पुतला भी फूंकेगी।