हरिद्वार में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा,गंगा में डूबा युवक, मच गई अफरा-तफरी तलाश जारी- वीडियो आया सामने

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


हरिद्वार:गणपति विसर्जन के दौरान पांव फिसल कर युवक गंगा में डूब गया। कनखल राजघाट पर यह हादसा हुआ। धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों जगह-जगह गणेश पूजन चल रहे हैं। साथ ही विसर्जन का दौर भी शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS

Video link- https://youtu.be/GikQkiGM7B0?si=MuaLwL-9E3EkBmI5
कनखल क्षेत्र में मंगलवार देर रात गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राजघाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक गंगा की तेज धारा में बह गया। देखते ही देखते वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। अंधेरा होने के कारण देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। आज फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया है।

मंगलवार रात संदेश नगर, परमधाम आश्रम के पास रहने वाले निखिल गुप्ता(38) गणेश विसर्जन में शामिल हुए थे। राजघाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक गंगा की धारा में बह गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से वह कुछ ही मिनटों में वह आंखों से ओझल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सर्च अभियान चलाया। हालांकि तेज धारा और अंधेरे की वजह से कोई सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि गोताखोर लगातार युवक की तलाश कर रहे हैं

ADVERTISEMENTS