मोटाहल्दू के जंगल से लाश बरामद होने से मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। पुलिस ने मोटाहल्दू स्थित जयपुर वीसा के जंगल से सड़ी गली हालत में एक लाश बरामद की है, जिसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई, तथा पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है, जिसका पंचनामा एवं शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी रेंज की वनरक्षक अनीता नैनवाल ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि मोटाहल्दू के जयपुर वीसा के जंगल में बीट संख्या 154 में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी गली हालत में शव पड़ा हुआ है, बताया गया कि संभावित उक्त व्यक्ति का शव जमरानी नहर से बहकर आया होगा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति की शिनाख्त कराने के प्रयास किये परंतु शव इतना जर्जर हो चुका था कि कोई भी उसे पहचान नहीं सका, इसके बाद पुलिस ने उसे मोर्चरी को भिजवा दिया। इस मौके पर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने बताया कि संभवत उक्त लाश जमरानी नहर से बहकर आई जो कि जंगल के किनारे औधे मुंह पड़ी हुई थी, लाश लगभग 25 से 30 दिन पुरानी लग रही है, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने फिलहाल उसे मोर्चरी में भिजवा दिया है। तथा उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। मृतक पुरुष है

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS