गैरसैंण की अनदेखी से हाईकोर्ट भी नाराज, जज बोले – लोगों को मिसगाइड करते हो ? क्यों ने नेताओं के खिलाफ एक्शन लें !,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

high court

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी को लेकर एक बार फिर विवाद गरमा गया है। हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की कोर्ट में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण मुद्दे पर सरकार और राजनेताओं की कार्यशैली पर तीखे कटाक्ष कर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

2027 में कांग्रेस की सरकार आती है तो गैरसैंण में बनाएंगे राजधानी : हरदा

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो 15 जुलाई का बताया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें 14 जुलाई को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 2027 में अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आती है तो वह गैरसैंण में राजधानी बनाएंगे। उनके इस बयान पर अब हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने तीखा प्रहार किया है।

video link- https://youtube.com/shorts/N4KeNMgpGcA?si=2ElDJiF-I0utt4aM

HC के जज ने गैरसैंण को लेकर क्या टिप्पणी की है?

हाईकोर्ट के सिटिंग जज जस्टिस राकेश थपलियाल ने हरदा के गैरसैंण पर दिए गए इस बयान पर कड़ी टिप्पणी की है। जस्टिस राकेश थपलियाल ने कहा कि “हमें 2027 में जिताइए और हम गैरसैंण को राजधानी बनाएंगे। इसका मतलब है कि उत्तराखंड की जनता पूरी तरह से बेवकूफ है। आप जब चाहें उन्हें बेवकूफ बना सकते हैं।”

जस्टिस राकेश थपलियाल ने कहा, “गैरसैंण में बुनियादी ढांचा पूरी तरह से तैयार है जिस पर उन्होंने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कहा कि, गैरसैंण में 8000 करोड रुपए की प्रॉपर्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर है, मैं खुलेआम कह रहा हूं। वहां पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर है, कोई भी जाकर देख सकता है।”

‘इन्हे बस अटैची लेकर जाना है’

न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने सरकार पर भी कटाक्ष पर कहा कि “इन लोगों को बस अटैची लेकर जाना है। अगर हिल में राजधानी होती तो आज ये उत्तराखंड स्टेट कुछ और होता। गांव-गांव में हॉस्पिटल होते, गांव-गांव में स्कूल होते और गांव-गांव में लाइट होती। क्यों ना हम गैरसैंण में होने वाला विधानसभा सत्र को ही रोक दें।

ADVERTISEMENTS