शक के चलते पत्नी ने की सारी हदें पार!, चलते ट्रक के पीछे लटककर किया पति का पीछा, Video Viral

ख़बर शेयर करें

 

China-woman- hang ON truck-viral-video

Video Viral: सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते है। जो कभी आपको हंसा तो कभी हैरान कर सकते हैं। हालांकि इस बार जो वीडियो वायरल हुई है उसमें आपका मिलता-जुलता रिएक्शन हो सकता है। जरा सोचिए रात को सड़क पर चलता ट्रक और उसके पीछे लटकी हुई महिला आप को दिखा जाए। अपनी जान की परवाह किए बगैर वो उस ट्रक के पीछे लटक रखी है। इसके पीछे कोई मजाक या फिर कोई स्टंट नहीं बल्कि शक है।

शक के चलते पत्नी ने की सारी हदें पार! Video Viral

शक इंसान को क्या-क्या करने पर मजबूर कर देता है ये आपको इस मामले को सुन कर पता चल जाएगा। खबरों की माने तो ट्रैफिक पुलिस को कुछ लोगों ने ये जानकारी दी कि एक महिला चलती पिकअप ट्रक के पीछे लटकी हुई है। जब पुलिस ने महिला को सच में ट्रक के पीछे लगे लोहे के डंडों में लटका हुआ पाया तो वो भी हैरान रह गए। आसपास के लोगों ने इस दौरान महिला का वीडियो अपने फोन में कैद कर लिया। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चलते ट्रक के पीछे लटककर किया पति का पीछा

जांच में पता चला कि महिला उसी उसी ट्रक ड्राइवर की पत्नी थी। उसे शक था कि वो किसी और से मिलने जा रहा है। इसी शक के चलते पत्नी ने पति का पीछा किया। जैसे ही पति ट्रक लेकर निकला, महिला चुपके से बाहर आई और ट्रके पीछे लटक गई।

ट्रक वाला ही है महिला का पति

पुलिस की माने तो अच्छा हुआ कि महिला को कुछ नहीं हुआ। ट्रक के तेज चलने या ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर उछल जाता तो वो नीचे गिर सकती थी। जिससे वो गंभीर हादसे का शिकार हो सकती थी। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं।

इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर पर ठीक से जांच न करने पर 200 युआन यानी करीब 29 डॉलर का जुर्माना लगाया। साथ ही ड्राइविंग रिकॉर्ड से 3 पॉइंट भी काटें।

लोग दे रहे अपने रिएक्शन

सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, ‘कितना प्यार करती है बीवी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘गलती पत्नी ने कि और भुगतना बेचारे पति को पड़ा