रेड अलर्ट के चलते कल कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून, 19 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के आधार पर जनपद देहरादून में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद में रेड अलर्ट घोषित होने के बाद एहतियाती कदम उठाए हैं।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद देहरादून के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह निर्णय विद्यार्थियों एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS