भारी बारिश का अलर्ट के चलते अब इस जिले में भी 2 दिन सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 12 अगस्त 2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 और 14 अगस्त को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों—अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर—में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जलभराव और सड़क बंद होने जैसी आपदाएं हो सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद अल्मोड़ा के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 और 14 अगस्त को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है। मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सतर्क रहें। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS