नशे में धुत बेटे ने 67 वर्षीय मां को रात भर बांधकर …..

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल। दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शराब के नशे में रात को अपनी 67 वर्षीय मां के साथ कई बार बलात्कार करने के आरोप में 36 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महिला के बयान के अनुसार, आरोपी ने उसे बांधकर कई बार बलात्कार किया, और उससे पहले अपनी ही बेटी पर हमला किया।

बुजुर्ग महिला किसी तरह खुद को छुड़ाने में कामयाब रही और उसने घटना का ब्योरा अपनी बेटी को दिया, जिसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राथमिकी के अनुसार, घरों की सफाई और झाड़ू-पोछा करके परिवार का भरण-पोषण करने वाली महिला अपने बेटे और 16 वर्षीय पोती के साथ रहती है।

प्राथमिकी में लिखा है, “मेरा बेटा शराबी है और घटना के समय वह बहुत नशे में था।”

महिला ने आरोप लगाया कि 17 अप्रैल को कहासुनी के चलते उसके बेटे ने अपनी बेटी को थप्पड़ मारा और बाहर चला गया। इसके बाद बेटी उसी इलाके में अपनी मौसी के घर चली गई।

मां ने आरोप लगाया,“वह नशे की हालत में घर लौटा। मैंने उसे खाना दिया, लेकिन उसने मेरे हाथ-पैर बांध दिए और मेरा बलात्कार किया।”

पीड़िता ने बताया कि उसके बेटे ने रात भर उसका बलात्कार किया। आरोपी के सो जाने के बाद वह सुबह करीब चार बजे किसी तरह खुद को मुक्त कराने में कामयाब रही और अपनी बेटी को बुलाने के लिए बाहर भागी, जिसने पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता और उसकी पोती की चिकित्सा जांच कराई गई। पुलिस ने बताया कि एक अपराध दल ने घटनास्थल का दौरा किया और सबूत जुटाए।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

ADVERTISEMENTS