रुद्रपुर में नशे में धुत पुलिसकर्मी ने किशोरी से की छेड़छाड़, एसएसपी ने किया सस्‍पेंड

ख़बर शेयर करें


रुद्रपुर में पुलिस लाइन-स्टेडियम रोड पर एक नशे में धुत पुलिसकर्मी त्रिभुवन जोशी ने एक किशोरी से छेड़छाड़ की। किशोरी किसी तरह बचकर भागी और अपने परिजनों …और पढ़ें


नशे में धुत पुलिसकर्मी ने किशोरी से छेड़छाड़ की

किशोरी ने बचकर परिजनों को घटना की सूचना दी

आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित, उस पर प्राथमिकी दर्ज

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। पुलिस लाइन-स्टेडियम रोड पर नशे में धुत पुलिस कर्मी ने किशोरी से अभद्रता कर छेड़छाड़ की। किसी तरह से आरोपित के चंगुल से बचकर भागी किशोरी ने साथियों और स्वजन को सूचना दी। मामले की शिकायत पर पंतनगर थाना पुलिस ने आरोपित पुलिस कर्मी पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपित पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन हटाएं
सिर्फ खबर पढ़ें
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्री मनोज सरकार स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण के लिए जाती है। शुक्रवार शाम को वह ोज की भांति मनोज सरकार स्टेडियम जा रही थी। जब वह पुलिस लाइन-स्टेडियम रोड के पास पहुंची तो नशे में धुत पुलिस कर्मी त्रिभुवन जोशी मिला। इस दौरान उसने उसका हाथ पकड़कर जबरन खींचा और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर छेड़छाड़ की। इस पर उसकी पुत्री आरोपित पुलिस कर्मी से अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और स्टेडियम पहुंची।


उसने अपने साथियों के साथ ही स्वजन को काल कर जानकारी दी। इसका पता चलते ही पीड़िता की मां और पिता भी पुलिस लाइन पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से आरोपित पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि शिकायत पर आरोपित पुलिस कर्मी त्रिभुवन जोशी पर बीएनएस की धारा सात, आठ और 75 के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपित कांस्टेबल त्रिभुवन जोशी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसकी अन्यत्र जिले में तबादला के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है