नशे पर प्रहार: अल्मोड़ा में 4 किलो गांजे के साथ एक तस्कर अरेस्ट, लाखों में बताई जा रही कीमत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
almora taskar giraftar

उत्तराखंड पुलिस लगातार ‘ड्रग-फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अल्मोड़ा की भतरौजखान पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की।

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा में 4 किलो गांजे के साथ एक तस्कर अरेस्ट

अल्मोड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहान बैरियर से सल्ट की तरफ पनीयाली नाला रोड पर मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें 4.085 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख से अधिक आंकी गई है।

1 लाख से अधिक बताई जा रही कीमत

पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS