छोटे कपड़े और चरित्र पर शक… 18 साल के भाई ने 33 साल की बहन को सोटे से पीटकर मार डाला

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Haryana Crime News

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मॉडल टाउन में सोमवार को एक 18 साल के लड़के ने अपनी 33 साल की बहन को सिर्फ इसलिए सोटे से पीट-पीटकर मार डाला क्योंकि उसे बहन के छोटे कपड़े पहनने और उसके चरित्र पर शक था।

ADVERTISEMENTS

घटना इतनी भयानक थी कि घायल महिला को पहले फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

2016 में हुई थी लव मैरिज

जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम राधिका था और वह पंजाब के मानसा जिले के झंडाकलां गांव की रहने वाली थी। राधिका ने 2016 में सिरसा के सूचान गांव के रायसिंह के साथ लव मैरिज की थी। दोनों फतेहाबाद के मॉडल टाउन में किराए के मकान में रहते थे। बताया जाता है कि राधिका का 18 साल का भाई हसनप्रीत अपनी बहन के कपड़ों और उसके चरित्र को लेकर हमेशा नाराज रहता था। सोमवार को वह अपनी बहन के घर आया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात पर तीखी बहस हो गई। गुस्से में आकर हसनप्रीत ने सोटे (कपड़ा धोने का औजार) से राधिका के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

आरोपी मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

राधिका की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हसनप्रीत वहां से भाग चुका था। घायल राधिका को तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अग्रोहा रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही फतेहाबाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS