हल्द्वानी : STH में लावारिश अवस्था में मिला मृत महिला का शव,शिनाख्त करने के लिए करे ये काम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी के आपातकालीन विभाग से एक अज्ञात महिला का शव 6 सितम्बर 2025 को मृत अवस्था में मिला। महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष, रंग गेहूँवा और कद करीब 5 फुट 3 इंच बताया गया है। मृतका काले रंग की टी-शर्ट एवं रंग-बिरंगी शॉल पहने मिली।पुलिस ने शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है और आसपास के थानों तथा चौकियों से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की सूचना देने को कहा है।पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के अनुसार, यह मामला अभी जांचाधीन है और यदि किसी थाने क्षेत्र से संबंधित हो तो तत्काल थाना हल्द्वानी को सूचित करने का अनुरोध किया गया है।अधिक जानकारी या सूचना के लिए संपर्क करें:अगर कोई व्यक्ति इस महिला के संबंध में कोई जानता हो तो शिनाख्त में पुलिस की मदद करें पुलिस के इस नंबर पर संपर्क कर सूचित कर सकते हैंमोबाइल: 9411112877फोन: 05946-284329

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS