बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा वाहन, मौत ,एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
राज्य में सड़क हादसे को लेकर दिन पर दिन मामले बढ़ते जा रहे हैं इसी क्रम में एक बड़ी खबर टिहरी से सामने आ रही है यहां पर बीती देर रात वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उक्त वाहन में एक युवक सवार था। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने युवक के शव को खाई से निकलकर रोप के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
घटना के अनुसार,देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि, रजाखेत घनसाली क्षेत्र में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से उपनिरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में टीम रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि, उक्त वाहन में एक युवक सवार था। जो कि रजाखेत के समीप वाहन अनियंत्रित होने पर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे उक्त युवक की मौके पर मृत्यु हो गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में 400 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक तक पहुंच बनाई व उक्त युवक विनोद सिंह पुत्र कालिका सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी प्रताप नगर, टिहरी गढ़वाल के शव को बरामद कर रोप के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



विरोध -सीजेआई CJI ने छात्रों को कहा था कॉकरोच उनके हाथों से नहीं लेंगे डिग्री
मिशन उत्तम शिक्षा- ट्रस्ट की प्रतिभाओं को छात्रवृति देने की मुहिम जारी
कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही कप लेकर ज्ञापन