ट्रायल रूम में छिपे कैमरे से बनाए महिलाओं के गंदे वीडियो; फोन खुला तो उड़ गए पुलिस के होश, गुस्साई जनता मार्केट में किया चक्का-जाम!
झुंझुनूं में एक रेडीमेड कपड़ों की शॉप के चेंजिंग रूम में छिपकर महिलाओं की वीडियो बनाने का खुलासा हुआ है जिसमें कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं. घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है.
राजस्थान के झुंझुनूं से एक ऐसा चौंकाने वाली वारदात सामने आई है जिसे सुनकर आप भी शॉपिंग के लिए चेंजिम रूम यूज करने से पहले 4 बार सोचेंगे. ये घटना चिड़ावा कस्बे की है जिसने पूरे मार्केट और आसपास के इलाकों में आक्रोश पैदा हो गया है. यहां की एक कपड़ों की दुकान में बने चेंजिंग रूम में छुपकर महिला ग्राहकों का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किए जा रहे थे. लंबे समय से चल रहे कालेकाम का खुलास भी एक महिला ग्राहक ने किया जिसके बाद पुलिस के जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य बाहर आए हैं.
क्या है पूरा मामला?
चिड़ावा की निवासी महिला शनिवार शाम 5 बजे मेन मार्केट में कॉम्प्लेक्स के पास एक रेडीमेड कपड़ों की शॉप पर अपने पति और बच्चों के साथ आती है. वहां कुछ कपड़े पसंद करने के बाद ट्राइल के लिए चेंजिंग रूम में जाती है. ये मामला जमजम कलेक्शन शॉप का है जहां ट्रायल रूम में कपड़े बदलते वक्त महिला को अहसास होता है कि छोटे से सुराख से कोई वीडियो या फोटो रिकॉर्ड कर रहा है. महिला घगटना की जानकारी पति को देती है जिसके बाद सेल्समैन शूहरुख मणियार के फोन में उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो पकड़े जाते हैं.
महिला से समझौता करने की कोशिश
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पति के आपत्ति जताने पर दुकान के मालिक और स्टाफ मामले को दबाने की कोशिश करते हैं. करीब आधे घंटे तक दुकान के अंदर वाद-विवाद होता है और महिला को पैसों का लालच देकर समझौता करने के लिए बदनामी का दवाब दिया जाता है. जैसे ही घटना की सूचना दुकान के बाहर मार्केट में पहुंचती है तो पूरा इलाका आक्रोशित होकर दुकान को घेर लेता है और दुकानदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं.
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
कुछ ही देर में दुकान के बाहर भीड़ जमा हो जाती है और लोग वहीं धरना देकर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं. इस मामलसे के गर्माते ही पुलिस को पिलानी, सुलताना, सूरजगढ़ और मंड्रेला से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाना पड़ता है. जैसे-तैसे भीड़ को शांत और न्याय का आश्वासन दिया जाता है. इस दौरान दुकान के बाहर धरना प्रदर्शन जारी रहता है. और पुलिस जैसे-तैसे स्थिति को नियंत्रण में लाती हैं.
पुलिस की जांच में बड़े खुलासे
पुलिस की जांच से पता चला है कि आरोपी सेल्समैन शाहरुख के फोन में महिलाओं के 10 से ज्यादा फोटो और 3 आपत्तिजनक वीडियो हैं, जो पिछले 3 दिनों में रिकॉर्ड किए गए हैं. फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. आरोपी को पकड़कर दुकान को भी सील कर दिया है. फोन की तकनीकी-फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि पता चल सके कंटेंट किसी सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर तो पोस्ट नहीं हुआ है. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि इन कृत्यों में और कौन-कौन शामिल है.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


